ग़ज़ल -غزل ________ ख़ामोश इश्क़ मिटता है हथियार से नहीं. तलवार से नहीं किसी भी वार से नहीं. मैंने ये तो नहीं कहा तुम इश़्क मत करो. गर तुम करो इश्क़ तो अधिकार से नहीं. देखूं मैं ख़्वाब में तुम्हे मतलब तो भी नहीं. तुम रोज़ आती तो हो मगर प्यार से नहीं. दीदार तेरा जिस किसी भी दिन हो जाता है...
Posts
Showing posts from May, 2020
- Get link
- X
- Other Apps
राह-गुज़र 💖 ग़ज़ल -२२ २२ २२ २२ २२ २२ २२ शोर - ए - रुसवाई -ए -दिल मे लिए न इधर न उधर जाते हॆं. वो बेख़ुद तन-ए-तन्हा के सबब मे तो जीते जी मर जाते हॆं. सबका ख़ालिस घर तो एक हॆं राह-गुजर हो गये मन मानें. मोहब्बत से इक राह - गुज़र हो के क्यो नही घर जाते हॆं. कहने वाले कहते गर ना-नुकुर हो तो आशिक़ी मर जाती हैं. पर देखो तारों को चांद से वस्ल को रोज सँवर जाते हॆं. आखें उनकी भी भींगी हुई जल गया है महल उनका भी. बिगड़े हालातों में देखा हॆ अच्छे से अच्छे सुधर जाते हॆं. अम्बिका प्रसाद पाण्डेय 'अंशु' _____________________________________________ شور رسوائی دل میں لیے نہ ادھر نہ اُدھر جاتے ہیں۔ وہ بیخود تن تنہا کے سبب میں توجیتےجی مر جاتے ہیں۔ سبکا خالص گھر تو ایک ہے راہ گزر ہو گئے من مانے۔ محبت سےسب ایک راہگزر ہو کے کیو بھی گھر جاتے ہیں۔ ...
- Get link
- X
- Other Apps
वस्ल-ए-यार होगा 😃💞 ग़ज़ल - 221/2122/221/2122 ____________________________________ नासूर का तु कब तक यूं हीं शिकार होगा. नासूर को भी इक दिन तुमसे ही प्यार होगा. तुम पे न हक़ ज़तायें कहती हो ग़र मिरी जां. तो ख्वाब में ही कम- से -कम इख़्तियार होगा. दिखती ही वो सितारा बिच चांद की तरह हैं. उस पे मैं क्या किसी का भी जां निसार होगा. कोई दग़ा दे भी दे तो तुम दग़ा न करना. उन के स़जा का मालिक परवरदिगार होगा. ख़ुद को जला के रोशन करता है उसको हर दिन. सूरज का चांद से इक दिन वस्ल-ए-यार होगा. -अम्बिका प्रसाद पाण्डेय 'अंशु' _________________________...
- Get link
- X
- Other Apps
तस्वीर تصویر 💞🙈 ग़ज़ल-2122/2122/2122/2122 ____________________________________________ इश्क़ में दो पल ज़रूरत से हां कुछ ज़्यादा लगेंगे. इस जनम में गर नहीं तो उस जनम में हीं मिलेंगे. लाख़ दुश्मन हो ज़माने में ज़ुदा कैसे करेंगे. आशनाई की हिफ़ाज़त जब ख़ुदा ख़ुद ही रखेंगे. गर जो तुम दुन्या के डर से तोड़ दो तअ'ल्लुक़ातें. जान -ए- मन हम तो तुम्हें इन चांद -तारों में दिखेंगे. तुम सभी तस्वीर ले तो जा रही बस इतना कहुंगा. दिल ने जो तस्वीर खींचें वो बहुत ज़्यादा चुभेंगे. छोड़ कर गर तुम गई मुझसे ज़रा भी दूर सोचों. झूठ सा नाराज़ होकर औ...
- Get link
- X
- Other Apps
चाहिए हौसला چاہئے حوصلہ💞 मोहब्बत में ज़ख़्मो को सहने का चाहिए हौसला सबको भूल आगे को बढ़ने का चाहिए हौसला जज़्बातों में मैं उसको लिखता हूं इल्म तो हो उसे ऐसा लिख सकूं मुझको लिखने का चाहिए हौसला दुश्वारी नही जीत पायी हम से कभी भी मगर मोहब्बत है तुम से ये कहने का चाहिए हौसला सच्चे आशिक़ों के मुक़द्दर मे प्यार मिलता नहीं अब बिन यार के दिल में रहने का चाहिए हौसला गर वो खुश है जब और के ही नज़दीक रहने पे तो आसूँ की जगह हम को हँसने का चाहिए हौसला कोई साथ देता नही है 'अंशू' कठिन राह में ख़ुद का हौसला बुलंद रखने का चाहिए हौसला -अम्बिका प्रसाद पाण्डेय 'अंशु' __________________________________________ محبت میں زخموں کو سہنے کا چاہئے حوصلہ۔ ...